राजू श्रीवास्तव को 100 डिग्री बुखार, वेंटिलेटर न हटाने का लिया फैसला
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की सेहत में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। उनके भाई ने बताया कि राजू को 100 डिग्री बुखार है। ऐसे में डॉक्टरों ने वेंटिलेटर न हटाने का फैसला लिया है। हालांकि, उनकी हार्ट बीट, बीपी और ऑक्सीजन लेवल नॉर्मल है। एक दिन पहले डॉक्टर वेंटिलेटर हटाने पर विचार कर रहे थे। मगर, बुखार आने पर डॉक्टरों ने फैसला बदल दिया। राजू को 10 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था।

Advertisement
Advertisement









