Advertisement

विक्रम उद्योगपुरी : 1700 करोड़ रु. के निवेश से शुरू होंगी 17 इंडस्ट्रीज

4000 से ज्यादा को मिलेगा रोजगार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। उज्जैन अब तेजी से औद्योगिक विकास की राह पर बढ़ रहा है। दो प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र विक्रम उद्योगपुरी और मेडिकल डिवाइस पार्क में इस साल 1700 करोड़ के निवेश से 17 नई फैक्टरियों में उत्पादन शुरू होगा। इससे 4000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। इन उद्योगों के शुरू होने का सबसे बड़ा फायदा स्थानीय युवाओं को मिलेगा। अब उन्हें रोजगार के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा। अपने ही जिले में काम मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और परिवार के साथ रहने का अवसर भी मिलेगा।

विक्रम उद्योगपुरी में बड़े निवेश की तस्वीर

Advertisement

विक्रम उद्योगपुरी में इस साल 9 प्रमुख उद्योग शुरू हो रहे हैं। इनमें पेप्सिको इंडिया होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड 1225 करोड़ का निवेश कर रही है। फैक्टरी पूरी तरह तैयार है। यह पेय पदार्थों के लिए फ्लेवर तैयार करेगी। सिंपलीको इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड पर्यावरण अनुकूल कागज की प्लेटों का निर्माण करेगी।

जेके लाइफकेयर सेंटर्स और क्वांटसोलर टेक्नोलॉजीज दवा और गैस से जुड़े उत्पाद बनाएंगे। वहीं क्वांटसोलर टेक्नोलॉजिस प्लास्टिक टैंक और बॉक्स का निर्माण करेगी, जबकि माहेश्वरी के नमकीन खाद्य प्रोडक्ट तैयार करेंगे। केमेरिक्स लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड दवाइयों के निर्माण में योगदान देगी। प्लेग्रो टॉयज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड खिलौने और फर्नीचर बनाएगी। मेटल फॉर्जर एंड फैब्रिकेटर्स, इंजन के पुर्जों का निर्माण और स्काईलाइन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, औद्योगिक क्रेन व मशीन उपकरण बनाएगी।

Advertisement

चिकित्सा उपकरण निर्माण क्षेत्र को मिलेगी मजबूती
मेडिकल डिवाइस पार्क में 8 इकाइयां उत्पादन शुरू करेंगी। इनमें क्लिनीसप्लाइज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कैथेटर और अन्य चिकित्सा उपकरण तो वीआरएम मॉलिक्यूलर एंड न्यूक्लियर मेडिसिंस प्राइवेट लिमिटेड विशेष दवाओं का निर्माण करेगी। एचसी लाइफलाइन सिरिंज, कैनुला, केआरएम हेल्थकेयर जांच किट और अन्य उपकरण तैयार करेगी।

माइक्रोजन हेल्थकेयर की इकाई में संक्रमण रोकने वाले उत्पाद, हड्डियों से जुड़े इम्प्लांट बनेंगे तो मीपल टेक्नोलॉजीज महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े उपकरण तैयार करेगी। श्रीजी पॉलिमर्स मेडिकल डिवाइसेज इंसुलिन डिवाइस, स्प्रे पंप और अन्य चिकित्सा उपकरण बनाएगी, जबकि बायोलाइन इंडिया ब्लड कलेक्शन और ब्लड बैग से जुड़े उपकरण तैयार करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में उज्जैन तेजी से औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। विक्रम उद्योगपुरी और मेडिकल डिवाइस पार्क में बढ़ते निवेश से उद्योगों को बेहतर माहौल मिल रहा है। स्थानीय युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिल रहा है। उज्जैन आने वाले समय में प्रमुख औद्योगिक शहरों में शामिल होगा।
राजेश राठौड़, कार्यकारी संचालक एमपीआईडीसी

Related Articles

Write a review