Advertisement

विक्रमोत्सव में नकद राशि की बरसात, पहली बार अलंकरण सम्मान 1.01 करोड़ रुपए का

इस बार 131 दिन चलेगा विक्रमोत्सव, विश्व का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन बनेगा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। २२ साल पहले रामघाट से शुरू हुआ विक्रमोत्सव 2026 में नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। सबसे लंबे सांस्कृतिक आयोजन के साथ विक्रमोत्सव मेंं इस बार इनाम के रूप में नगद राशि की बरसात होगी। पहली बार अंतरराष्ट्रीय विभूति को विक्रमादित्य अलंकरण के तौर पर १ करोड़ १ लाख रुपए दिए जाएंगे। २१ लाख का विक्रमादित्य सम्मान और ५-५ लाख रुपए के तीन राज्य स्तरीय सम्मान भी दिए जाएंगे।

12 फरवरी से उत्सव की शुरुआत उज्जैन में वनमेले से होगी। महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया कि इस साल का विक्रमोत्सव सबसे लंबा होगा। यह 30 जून तक चलेगा। यानी 139 दिन। पिछला १३० दिन का था।

Advertisement

संगीतकार प्रीतम की शिवोऽहम प्रस्तुति

संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि महाशिवरात्रि पर संगीतकार प्रीतम शिवोऽहम के जरिए महादेव की आराधना करेंगे। 13 से 17 मार्च तक उज्जैन में पौराणिक फिल्मों का अंतरराष्ट्रीय महोत्सव होगा। इसमें 25 से अधिक देश भागीदारी करेंगे। इनमें अंग्रेजी, फ्रेंच, रशियन, स्पेनिश और ग्रीक जैसी भाषाओं की फिल्मों के साथ-साथ महाभारत पर केंद्रित विशेष फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। पहली बार इसमें विदेशी फिल्में भी दिखाई जाएंगी। यह फिल्में विक्रम की कीर्ति पर आधारित होंगी। फिल्मों का प्रदर्शन त्रिवेणी संग्रहालय या कालिदास संकुल में होगा।

Advertisement

जलगंगा संवर्धन, कलाकारों का महाकुंभ

निदेशक श्रीराम तिवारी के अनुसार, उत्सव के दूसरे चरण में 19 मार्च से 30 जून तक जलगंगा संवर्धन अभियान चलाया जाएगा। 139 दिवसीय आयोजन में 41 से अधिक गतिविधियां होंगी। देश-विदेश के 4 हजार से अधिक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। देव-महादेव पर्व के तहत प्रदेश के 60 से अधिक प्रमुख शिव मंदिरों में मेले, साज-सज्जा और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगेे।

25 से 28 फरवरी तक होगा पुतुल (कठपुतली) समारोह

भारत की विभिन्न पुतुल (कठपुतली) शैलियों पर आधारित पुतुल समारोह में 6 विभिन्न शैलियों की कठपुतलियों के माध्यम से सम्राट विक्रमादित्य, भीम- बकासुर, आठवां, द आर्चर स्टूड अलोन, दुर्योधन वधम् व पद्मगाथा की प्रस्तुतियां होगी।

भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी होगा

1 मार्च को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में लगभग 9 कवि रचना पाठ करेंगे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नारी शक्ति अखिल भारतीय कवयित्री सम्मेलन में देश-प्रदेश की 9 कवयित्री रचना पाठ करेंगी। 14 मार्च को देश के 10 जाने-माने कवियों का कविता पाठ होगा। संचालन कवि दिनेश दिग्गज करेंगे।

कैसे चुने जाएंगे राष्ट्रीय राज्य स्तरीय पुरस्कार

शोधपीठ अंतरराष्ट्रीय सम्मान के अलावा सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर 21 लाख रुपए का राष्ट्रीय और पांच-पांच लाख रुपए के तीन राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान करेगी। इनका चयन विशेष समिति को सौंपा गया है।

विक्रमोत्सव एक नजर में

131 दिन चलेगा आयोजन का सिलसिला।

1.01 करोड़ अंतरराष्ट्रीय विक्रमादित्य अलंकरण की राशि (देश का सबसे बड़ा सम्मान)।

4000+ कलाकार- उत्सव के दौरान देंगे प्रस्तुतियां।

25 + देश- अंतरराष्ट्रीय पौराणिक फिल्म महोत्सव में होंगे शामिल।

60 + मंदिर में महाशिवरात्रि पर लगेंगे मेले।

देश का सबसे बड़ा अलंकरण होगा

विक्रमादित्य अलंकरण अंतरराष्ट्रीय विभूति को दिया जाएगा। इसमें १.०१ करोड़ रुपए दिए जाएंगे। यह देश का सबसे बड़ा अलंकरण होगा।-श्रीराम तिवारी, निदेशक महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ

 

Related Articles

Write a review