वोटिंग का नया रिकॉर्ड :बंगाल में पहले फेज में 92.8% मतदान तमिलनाडु में ऐतिहासिक 85.14% वोटिंग

पीएम बोले- परिवर्तन आएगा, ममता ने कहा-एसआईआर के खिलाफ वोट
अमित शाह ने कहा- भ्रष्टाचार-गुंडाराज का सूरज ढल चुका
पाचों राज्यों के विस चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे
नईदिल्ली, एजेंसी। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को हुए मतदान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बंगाल की 294 सीटों में से पहले चरण में 152 सीटों पर 92.8त्न से ज्यादा वोटिंग हुई। वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 85.14% से ज्यादा वोट पड़े। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि आजादी के बाद से इन दोनों राज्यों में सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। इसके लिए दोनों राज्यों के हर वोटर को सलाम करते है। दोनों ही राज्यों में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने ज्यादा वोट डाले। इस रिकॉर्ड मतदान में वोटर लिस्ट की समीक्षा यानी एसआईआर भी बड़ी वजह रही। इसमें दोनों ही राज्यों में करीब 11त्न वोटरों के नाम हटे है। ममता ने इस बंपर वोटिंग को एसआईआर के खिलाफ बताया। मोदी ने कहा कि परिवर्तन आएगा।
पीएम मोदी ने हुगली में नाव की सवारी, नाविक को गले लगाया
पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हुगली नदी में नाव की सवारी की। इस दौरान पीएम ने खुद से फोटोग्राफी भी की। तस्वीरों में वे हाथ में कैमरा लिए नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने नाविक को गले भी लगाया। उन्होंने 1000 रुपए किराया भी दिया।
बंगाल का अगला सीएम यहीं जन्म लेने वाला होगा : शाह
कोलकाता। पहले फेज की वोटिंग के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल में बंपर वोटिंग भय से भरोसे की यात्रा है। भाजपा पहले फेज की 152 सीटों में से 110 सीटें जीत रही है। राज्य में 4 मई को हमारी सरकार बनेगी। हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता महिलाओं की सुरक्षा होगी। मैं दीदी को बताना चाहूंगा कि अगला सीएम बंगाल का ही होगा। वह सिर्फ आपका भतीजा नहीं होगा, बीजेपी का कार्यकर्ता होगा।









