Advertisement

शादी से फरार दुष्कर्म का आरोपी दूल्हा पकड़ाया, सलाखों के पीछे पहुंचा

उज्जैन। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में शादी से फरार हुए दूल्हे को ४८ घंटे के अंदर बडऩगर पुलिस ने शुक्रवार को उसके ही घर से दबोचा लिया। वह बारात के पहुंचने से पहले ही प्रकरण दर्ज होने की भनक लगने पर फरार हो गया था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

Advertisement

दरअसल, मामला बडऩगर की शिक्षक कॉलोनी का है। यहां रहने वाले अभिषेक सेन की शादी रतलाम की युवती से तय हुई थी। बुधवार रात करीब 8 बजे दूल्हा अभिषेक बारात लेकर निकल चुका था लेकिन बारात पहुंचने से पहले ही बडऩगर पुलिस ने दुल्हन पक्ष को दूल्हे की हरकत बता दी और फिर दोनों पक्षों की बातचीत के बाद शादी रोक दी गई। पुलिस ने केस दर्ज किया। यह इसकी भनक लगते ही अभिषेक बारात से ही फरार हो गया था जिसकी तलाश में पुलिस जुटी थी।

गर्भवती बालिका ने दर्ज करवाया था केस

Advertisement

पुलिस ने बताया ९ अप्रैल को फरियादी ने थाने पहुंचकर बताया कि उसकी १५ साल की बेटी के साथ अभिषेक पिता सतीशचंद्र सेन (२३) निवासी शिक्षक कॉलोनी ने इसी साल जनवरी में घर में घुसकर धमकाते हुए उस समय दुष्कर्म किया था जब वह अकेली थी और किसी से बताने से मना किया। इसके बाद भी वह डरा-धमकाकर नाबालिग से कई बार दुष्कर्म करता रहा जिससे किशोरी गर्भवती हो गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया और शुक्रवार को आरोपी अभिषेक सेन को उसके घर से ही गिरफ्त में ले लिया। टीआई अशोक पाटीदार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें