Advertisement

शुजालपुर:गुुरुनानक जयंती पर्व उत्साह से मनाया

शुजालपुर। सोमवार को शुजालपुर गुरूसिंग सभा द्वारा गुरूनानक देव के 551 वे प्रकाशपर्व को उत्साह व उमंग से मनाया गया। जयंति अवसर पर कीर्तन दरबार सजा जिसका आनंद संगत द्धारा लिया गया। रात 12 बजे दीवान साहब सजाया गया। तीन दिवसीय गुरूपर्व का समापन अंखड़ पाठ की समाप्ती के साथ हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

सोमवार सुबह गुरूद्धारे में कीर्तन दरबार सजा जिसमे सिख व सिंधी संगत के लोग रागी द्वारा गुरूनानक साहब के शब्द सुनकर निहाल हुए। अखंड पाठ समाप्ती उपरांत गुरू की अरदास दोपहर 12 बजे की गई। 12.30 सांकेतिक रूप से लंगर का आयोजन हुआ जिसमेंं पार्सल बनाकर समाजनो को गुरू दा प्रसाद दिया गया। रात 12 बजे गुरूनानक का जन्म उत्सव मनाते हुए दीवान साहब लगाया गया। इस दौरान गुरूग्रंथ साहब का सुंदर शृंगार कर जन्मोत्सव उत्साह क साथ मनाया गया। उल्लेखनीय है कि गुरूपर्व पर संगत द्वारा प्रतिदिन प्रभात फेरी में कीर्तन कर गुरू के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें