संत प्रेमानंद महाराज से मिलने जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

अयोध्या में श्रीरामयंत्र करेंगी स्थापित; मप्र में 3 दिन रहेंगी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वृंदावन में संत प्रेमानंदजी महाराज से मिलने जाएंगी। वह 19 से 21 मार्च तक तीन दिन यूपी में रहेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मू अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। श्रीरामयंत्र स्थापित करेंगी। मथुरा- वृंदावन में इस्कॉन और प्रेम मंदिर सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों पर जाएंगी। 20 मार्च को राष्ट्रपति संत उडिय़ा बाबा के निर्वाण दिवस पर उनके आश्रम पहुंचकर समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। संत उडिय़ा बाबा की जन्मस्थली ओडिशा में है। राष्ट्रपति मुर्मू भी वहीं की रहने वाली हैं।
दूसरे फ्लोर पर स्थापित होगा यंत्र
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में स्थापित किए जाने वाले दिव्य श्रीराम यंत्र को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस यंत्र की स्थापना मंदिर के दूसरे तल पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों कराई जाएगी। प्राण-प्रतिष्ठित इस यंत्र का पूजन रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ ही नियमित रूप से राम मंदिर में किया जा रहा है। अब इसे औपचारिक रूप से मंदिर के दूसरे तल पर स्थापित किया जाएगा।









