Advertisement

सरकारी नौकरी का मौका! PSPCL में 6289, UPSSSC में 1829 और C-DAC में 951 पदों पर भर्ती

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके काम की है। पंजाब, उत्तर प्रदेश, C-DAC और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स में एक साथ हजारों पदों पर भर्ती निकली है। योग्यता और आवेदन की पूरी जानकारी यहां देखें।

 

Advertisement

पंजाब में 6,289 पदों पर निकली भर्ती, एज लिमिट 37 साल

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड यानी PSPCL ने असिस्टेंट लाइनमैन के 6,289 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 15 जून 2026 से शुरू होंगे। उम्मीदवार www.pspcl.in पर आवेदन कर सकेंगे।

योग्यता के लिए 10वीं पास होना जरूरी है साथ ही लाइनमैन ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट चाहिए। 10वीं में पंजाबी विषय पढ़ा और पास किया होना अनिवार्य है। उम्र 18 से 37 साल के बीच होनी चाहिए और आरक्षित वर्ग को छूट मिलेगी। चयन रिटन एग्जाम, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। मासिक वेतन 19,990 रुपए होगा। आवेदन शुल्क सामान्य, EWS और OBC के लिए 1,416 रुपए और SC व PWD के लिए 885 रुपए है।

Advertisement

आवेदन के लिए www.pspcl.in पर जाएं, भर्ती से संबंधित रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें, नोटिफिकेशन सिलेक्ट करें, रजिस्ट्रेशन करें, फीस जमा करें और फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

UPSSSC में 1,829 पदों का नोटिफिकेशन जारी, सैलरी 92,300 तक

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 1,829 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 14 जुलाई से शुरू होंगे। आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आवेदन किया जा सकेगा।

Advertisement

योग्यता के लिए UPSSSC PET 2025 स्कोर कार्ड, बैचलर डिग्री और NIELIT ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट जरूरी है। उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। चयन PET स्कोर, मेन एग्जाम और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। वेतन 29,900 से 92,300 रुपए प्रतिमाह मिलेगा। आवेदन शुल्क मात्र 25 रुपए है।

आवेदन के लिए upsssc.gov.in पर जाएं, Live Advertisement सेक्शन में जाकर संबंधित विज्ञापन पर क्लिक करें, PET-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें, फॉर्म भरें, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें और फीस जमा करके प्रिंटआउट लें।

C-DAC में 951 पदों पर भर्ती, सैलरी डेढ़ लाख से ज्यादा

सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग यानी C-DAC ने 951 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन cdac.in पर किया जा सकता है।

योग्यता के लिए ITI, BE/B.Tech, ME/M.Tech, MBA या CA की डिग्री जरूरी है। अधिकतम उम्र सीमा 56 साल है। चयन मेरिट लिस्ट, रिटन एग्जाम, पर्सनल इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। वेतन 20,200 से 1,60,000 रुपए प्रतिमाह मिलेगा।

आवेदन के लिए www.cdac.in पर जाएं, करियर बटन पर क्लिक करें, Registration Form लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें, जरूरी जानकारी दर्ज कर दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट रख लें।

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स में 495 वैकेंसी, 10वीं पास करें अप्लाई

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने अप्रेंटिस के 495 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन mazagondock.in पर किया जा सकता है।

योग्यता के लिए 10वीं पास और ITI की डिग्री चाहिए। अधिकतम उम्र 21 साल है। चयन कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। स्टाइपेंड अप्रेंटिस एक्ट के अनुसार मिलेगा।

आवेदन के लिए mazagondock.in पर जाएं, Recruitment बटन पर क्लिक करें, Apply Online लिंक पर जाकर फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें