Advertisement

सांवलिया सेठ को 32.87 करोड़ रुपए का चढ़ावा

छठे राउंड में 54 लाख की गिनती, आखिरी गणना आज होगी

Advertisement

चित्तौडग़ढ़। चित्तौडग़ढ़ (मेवाड़) के श्रीसांवलियाजी सेठ मंदिर में छठे चरण में दानराशि के कुल 54 लाख 6 हजार 600 रुपए की गिनती हुई। 6 राउंड के बाद महीनेभर (18 मार्च से 16 अप्रैल) के चढ़ावे की राशि 32 करोड़ 87 लाख 11 हजार 600 रुपए पर पहुंच गई है। वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को खोली गई भंडार दानपेटी की गिनती राजभोग आरती के बाद शुरू की गई, जो शाम तक लगातार चलती रही।

प्रशासनिक अधिकारियों और मंदिर मंडल की निगरानी में प्रक्रिया पूरी की जा रही है। एडीएम और मंदिर मंडल की सीईओ प्रभा गौतम ने बताया- अब शेष राशि की गणना शुक्रवार को आखिरी और सातवें चरण में की जाएगी। मंदिर प्रशासन का कहना है कि नवंबर, 2025 में दिवाली के बाद खोले गए भंडार के दौरान 51 करोड़ 27 लाख 30 हजार 112 रुपए चढ़ावा आया था। यह अब तक का रिकॉर्ड चढ़ावा था, जो दो महीने का था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें