Advertisement

साबरमती एक्सप्रेस का अहमदाबाद स्टेशन से स्टार्ट होने का समय बदला

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। उज्जैन से गुजरने वाली अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस का अहमदाबाद स्टेशन से स्टार्ट होने का समय बदल गया है। अब यह शाम 7.15 की बजाय 7.25 पर रवाना होगी। हालांकि उज्जैन स्टेशन पर पहुंचने का समय पूर्ववत ही रहेगा। इधर, उत्तर रेलवे में निर्माण कार्य के प्रस्तावित ब्लॉक के चलते इंदौर से चलने वाली इंदौर-शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर-इंदौर एक्सप्रेस प्रभावित रहेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि 25 मई तक इंदौर से चलने वाली इंदौर-शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर एक्सप्रेस, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। जालंधर कैंट से शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर तक यह निरस्त रहेगी। 27 मई तक शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर से चलने वाली उधमपुर-इंदौर एक्सप्रेस, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।

कोयंबटूर-जयपुर और हापा-नाहरलगून स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए

Advertisement

यात्रियों की मांग एवं सुविधा को देखते हुए कोयंबटूर-जयपुर के फेरों को फिर से बढ़ाया गया है। ट्रेन संख्या 06181 कोयंबटूर-जयपुर स्पेशल 19 फरवरी तक कोयंबटूर से प्रति गुरुवार को चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 06182 जयपुर-कोयंबटूर स्पेशल 22 फरवरी तक जयपुर से हर रविवार को रवाना होगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 09525 हापा-नाहरलगून स्पेशल को पहले 25 फरवरी तक तथा गाड़ी संख्या 09526 नाहरलगून-हापा स्पेशल को 28 फरवरी तक अधिसूचित किया था। अब इसे बढ़ाते हुए दोनों दिशाओं में अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 09525 हापा-नाहरलगून स्पेशल हापा से 4 मार्च से 30 दिसंबर तक एवं गाड़ी संख्या 09526 नाहरलगून-हापा स्पेशल नाहरलगून से 7 मार्च से 2 जनवरी 2027 तक अतिरिक्त फेरे लगाएगी।

इधर, ट्रेन के समय में किया बदलाव

Advertisement

अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस के अहमदाबाद एवं दरभंगा से रवाना होने के समय में बदलाव किया गया है। इसके तहत गाड़ी संख्या 19165 अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस 6 फरवरी से अहमदाबाद स्टेशन से शाम 7.15 बजे के स्थान पर 7.25 बजे रवाना होगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस 1 अप्रैल से दरभंगा स्टेशन से 4.30 बजे के स्थान पर 4.20 बजे रवाना होगी। अन्य स्टेशनों पर इसके आगमन और प्रस्थान के समय में कोई बदलाव नहीं किया है।

Related Articles

Write a review