Advertisement

सावन से पहले बड़ा गणेश टनल और चौबीस खंबा मार्ग शुरू करने पर जोर

कलेक्टर ने देखें महाकाल मंदिर क्षेत्र में चले रहे निर्माण कार्य, श्रद्धालुओं से की चर्चा

 

Advertisement

उज्जैन। प्रशासन सावन से पहले श्री महाकाल मंदिर क्षेत्र में चल रहे बड़ा गणेश टनल और चौबीस खंबा मार्ग को शुरू करना चाहता है। ताकि श्रद्धालुओं को तकलीफ ना हो। रविवार की शाम कलेक्टर रौशनकुमार ङ्क्षसह ने मंदिर क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का मुआयना किया और इस दौरान वेटिंग हॉल में श्रद्धालुओं से चर्चा भी की।

दरअसल सिंहस्थ की तैयारियों के क्रम में श्री महाकाल मंदिर क्षेत्र में कई निर्माण किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में चौबीस खंबा माता मंदिर से महाकाल पार्किंग तक नई सड़क बन रही है। इसके साथ ही बड़ा गणेश के पास से वेटिंग हॉल तक टनल बनाई जा रही है। ताकि दूसरी तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं को इस टनल के माध्यम से वेटिंग हॉल तक ले जाया जा सके। 30 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है। ऐसे में उज्जैन में लाखों की तादाद में शिवभक्त आएंगे। प्रशासन का पूरा फोकस इस बात पर है कि 20 जुलाई तक यह काम पूरे हो जाए, ताकि श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं हो।

Advertisement

क्या-क्या और देखा

प्रीपेड बूथ क्षेत्र से होते हुए कलेक्टर नवीन वेटिंग हॉल तक गए। यहां उन्होंने वेंटिलेशन और पंखों की व्यवस्था करने का कहा।

Advertisement

वेटिंग हॉल में मौजूद श्रद्धालुओं से भी उन्होंने बात की और दर्शन व्यवस्था का फीड बैक लिया। इस दौरान उनके साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति प्रशासक प्रथम कौशिक, नगरनिगम कमिश्नर अभिलाष मिश्रा, यूडीए सीईओ संदीप सोनी भी साथ थे।

सावन से पहले टनल शुरू करना चाहते हैं
सीएम डॉ. यादव श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए कई काम करा रहे हैं। इसी कड़ी में चौबीस खंबा माता मंदिर से पार्किंग तक नई सड़क बनाई जा रही है। इसी तरह बड़ा गणेश से वेटिंग हॉल तक टनल बनाई जा रही है। कोशिश है कि यह काम सावन से पहले शुरू हो जाए, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन में आसानी हो।
रौशन कुमार सिंह, कलेक्टर

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें