साहिबखेड़ी तिराहे से अवैध शराब के साथ पकड़ाया नशे का सौदागर

27 हजार से ज्यादा के देशी प्लेन शराब के 310 क्वार्टर जब्त
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना पुलिस अवैध शराब के साथ नशे के सौदागर को कानीपुरा रोड साहिबखेड़ी तिराहे से गिरफ्त में लिया है जिसके पास से बड़ी तादाद में शराब जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि कानीपुरा रोड साहिबखेड़ी तिराहे पर बड़ी मात्रा में अवैध शराब लेकर खड़ा है।
इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक से नाम पूछा तो उसने अपना नाम हार्दिक पिता दिलीप धांदे (20) निवासी शास्त्रीनगर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से देशी प्लेन शराब के 310 क्वार्टर मिले जिसे जब्त किया गया। जब्त की गई शराब की कीमत 27,900 रुपए है। पुलिस ने आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।
Advertisement
Advertisement









