Advertisement

हादसा टला…कार सीख रहे युवक ने दबाया एक्सीलेटर, तीन कारों से भिड़ा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। ढांचा भवन में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। कार सीख रहे एक युवक ने ब्रेक के बजाए एक्सीलेटर दबा दिया जिससे उसकी कार सडक़ पर खड़ी एक के बाद एक तीन कारों से जा टकराई। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। दरअसल प्रीतम परिहार सुबह करीब 9 बजे घर के नजदीक ही कार चलाना सीख रहा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

इसी दौरान उसने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया, इससे कार ने रफ्तार पकड़ ली और दीपक जैन की वैन्यू, श्याम अग्रवाल की क्रेटा और यशवंत की ईको कार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। खुद प्रीतम की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review