Advertisement

होली पर महिलाएं ना करें ये काम

सनातन धर्म में हर व्रत और त्योहार का अलग महत्व होता है। उससे भी ज्यादा जरूरी है कि हर त्योहार और उसकी पूजा का सही विधि विधान जानना। ज्योतिष शास्त्र और हिंदू मान्यताओं के अनुसार हर व्रत के लिए खास नियम कायदे होते हैं। ऐसा ही कुछ होली के त्योहार पर भी होता है। आम तौर पर लोग पूजा तो करते हैं लेकिन सही विधि और विधान नहीं होने से वो पूजा व्यर्थ हो जाती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

होली की पूजा और होलिका दहन पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत ही। होली पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा होती है। इसलिए इस दिन महिलाओं को कई ऐसी बातों का ध्यान रखना चाहिए। ताकि घर में नकारात्मक शक्तियां प्रवेश ना करें और जीवन में क्लेश ना हो। होली पर महिलाओं को क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इसको लेकर कुरुक्षेत्र के पंडित पवन शर्मा ने विस्तार से जानकारी दी।

महिलाएं खुले बाल में ना देखें होलिका दहन- होली के दिन कुछ ऐसे काम होते हैं जो महिलाओं को भूलकर भी नहीं करने चाहिए, वरना कई प्रकार के नुकसान हो जाते हैं। सबसे पहले होली वाले दिन या होलिका दहन के समय किसी भी स्त्री को अपने खुले बाल नहीं रखना चाहिए, ऐसे में उसके परिवार में कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं। साथ ही स्त्री को खुले बाल रखकर होलिका की पूजा नहीं करनी चाहिए और ना ही होलिका दहन देखना चाहिए। इससे घर में नकारात्म ऊर्जा का आगमन होता है।

Advertisement

गर्भवती महिला को नहीं देखना चाहिए होलिका दहन- महिलाओं के लिए होली के दिन सबसे महत्वपूर्ण बात ये भी है कि अगर महिला गर्भवती है तो उसको होलिका दहन कभी नहीं देखना चाहिए, ना ही उसको होलिका की पूजा करनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पलने वाले बच्चे पर नकारात्मक ऊर्जा का असर हो सकता है।

नई दुल्हन को ससुराल में नहीं मनानी चाहिए पहली होली- ज्योतिष आचार्य के मुताबिक होली को लेकर एक मान्यता ये भी है कि जिस लड़की की नई-नई शादी हुई है, उसे अपनी पहली होली ससुराल में नहीं मनानी चाहिए। अगर वो अपने ससुराल में शादी के बाद की पहली होली मनाती है तो उसके परिवार को कई प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। जैसे- घर में लड़ाई-झगड़ा, आर्थिक संकट आदि।

Advertisement

Related Articles

Write a review