Advertisement

अगले बरस जल्दी आ के साथ…बप्पा की विदाई

गणेशोत्सव का समापन, निगम ने प्रतिमा विसर्जन के लिए बनाए रथ

Advertisement

उज्जैन।आज अनंत चतुर्दशी पर दस दिवसीय गणेशोत्सव का समापन हो रहा है। भादौ मास की चतुर्थी को श्रीगणेश प्रतिमा की स्थापना के साथ ही रोज पांडालों में पूजन-आरती के साथ ही सांंस्कृतिक आयोजन किए गए। वहीं घरों में भी लोगों ने प्रतिमा स्थापित कर झांकियां बनाई थी।

आज चतुर्दशी पर बप्पा को अगले बरस जल्दी आ के वादे के साथ विदाई दी जा रही है। नगर निगम द्वारा प्रतिमा विसर्जन के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

Advertisement

नगर निगम ने हीरा मिल चाल स्थित कुंड और कालियादेह पैलेस पर मुख्य विसर्जन स्थल बनाए हैं। शुभ महूर्त में लोग गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल पर ले जा रहे हैं।

Advertisement

बड़ी प्रतिमाओं को क्रेन की मदद से विसर्जित किया जाएगा। नगर निगम ने आठ आयशर और छह टे्रक्टर को विसर्जन रथ का रूप दिया है।

पूजन के बाद विसर्जन रथों में प्रतिमाओं को रखकर ले जाया जाएगा। नगर निगम ने छोटी मिट्टी की प्रतिमाओं को हीरा मिल कुंड में विसर्जित करने की अनुमति दे दी हैं।

यहां पर तैनात हैं विसर्जन रथ

शिप्रा के विभिन्न घाटों पर नगर निगम रथों को तैनात किया गया है। सुबह से ही त्रिवेणी, गऊघाट, लालपुल घाट, नृसिंह घाट, रामघाट, सुनहरी घाट, दत्त अखाड़ा, मंगलनाथ घाट, सिद्धनाथ घाट पर प्रतिमा को संग्रहित कर विसर्जन स्थलों हीरा मिल कुंड और कालियादेह पैलेस पर ले जाई जा रही हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें