Wednesday, May 31, 2023
Homeदेशअनलॉक होगा महाराष्ट्र,5 स्तरों पर हटेगी पाबंदी

अनलॉक होगा महाराष्ट्र,5 स्तरों पर हटेगी पाबंदी

कोरोना की दूसरी लहरने महाराष्ट्र को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। अब यहां स्थिति धीरे-धीरे बेहतर हो रही है। रोजाना सामने आने वाले मामलों में तो गिरावट देखने को मिली ही है, साथ ही रिकवरी रेट में भी इजाफा हुआ है। इसके साथ ही तेजी से लोगों का टीकाकरण भी किया जा रहा है। स्थिति बदली है तो लॉकडाउन में ढील देने की भी तैयारी हो रही है। आज महाराष्ट्र सरकार ने 5 स्तरीय अनलॉक का पर फैसला किया है।

लेवल 1 में आने वाले जिलों में से लॉकडाउन पूरी तरह से हटाया जा सकता है। आपको बता दें कि ठाणे समेत लेवल-1 में कुल 18 जिले हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को लेवल-2 में रखा गया है। आपको बता दें कि मुंबई में तेज गति से कोरोना संक्रमण से पनपे हालात पर काबू पाया गया।महाराष्ट्र के मंत्री विजय वडेट्टीवार ने आज बताया कि हमने सकारात्मकता दर और जिलों में ऑक्सीजन बेडों की स्थिति के आधार पर राज्य के लिए 5 स्तरीय अनलॉक योजना तैयार की है। सबसे कम सकारात्मकता दर वाले जिलों में कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

जरूर पढ़ें

मोस्ट पॉपुलर

error: Alert: Content selection is disabled!!