Advertisement

अमेरिका ने पाकिस्तान में वीजा अपॉइंटमेंट बंद किया

पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास ने सुरक्षा कारणों से सभी वीजा अपॉइंटमेंट रद्द कर दिए हैं। पाकिस्तान में मौजूद अमेरिकी एबेंसी ने कहा है कि यह फैसला इस्लामाबाद के साथ-साथ लाहौर और कराची के दफ्तरों पर भी लागू होगा। यह आदेश 6 मार्च तक लागू रहेगा। रविवार को कराची में अमेरिकी कांसुलेट के बाहर प्रदर्शन हुआ था।

Advertisement

इस दौरान सुरक्षाकर्मियों की फायरिंग में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। यह प्रदर्शन उस खबर के बाद हुआ, जिसमें कहा गया था कि ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की अमेरिका और इजराइल के हमलों में मौत हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकियों से मिडिल ईस्ट से जल्द-जल्द से निकलने को कहा है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान पर अभी सबसे बड़ा हमला बाकी हैं। उन्होंने सोमवार को व्हाइट हाउस में दिए बयान में कहा कि ईरान से जंग 4-5 हफ्ते चल सकती है, लेकिन जरूरत पडऩे पर इससे ज्यादा समय तक भी अभियान जारी रहेगा।

इजराइल की एडवाइजरी जारी इजराइली सेना ने लेबनान के दूसरे इलाकों से भी लोगों को निकालना शुरू कर दिया है। इजराइली प्रवक्ता ने कहा है कि दक्षिणी बेरूत के अल-घुबेरी और हरेत हरेइक इलाकों के निवासियों को इजराइली हमलों से पहले वहां से निकल जाना चाहिए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें