आज का राशिफल (19 जनवरी 2024)

By AV NEWS

मेष: कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कर भला तो हो भला वाली कहावत याद रखें। किसी को हानि पहुंचाने की चेष्टा न करें। शुभांक-५-६-८

वृषभ:  यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम पन पैनी नजर रखिए। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-६-७-८

मिथुन: शनै:-शनै: स्थिति पक्ष की बनने लगेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। शुभांक-२-६-९

कर्क:  मध्याह्न से ही आशाएं बलवती होगी। महत्वपूर्ण कार्यों को आज ही निबटा लें उसके बाद समय व्ययकारी सिद्ध होगा। भ्रातृपक्ष में विरोध होने की संभावना है। शुभांक-६-७-९

सिंह:  कामकाज में आ रही बाधा को दूर करन लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन जाएगी। आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिल जाएगी। शुभांक-४-६-७

कन्या: अपने काम पर पैनी नजर रखिए। स्वास्थ्य लाभ में समय और धन व्यय होगा। लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का बना रहेगा। शुभांक-४-६-८

तुला:  कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभांक-१-५-७

वृश्चिक: अपने काम को प्राथमिकता से करें। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। आगे बढऩे के अवसर लाभकारी सिद्ध होंगे। शुभांक-५-६-८

धनु: धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। निर्मल शंकाओं के कारण मनस्ताप भी पैदा हो सकते हैं। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। शुभांक-२-६-८

मकर:  परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। शुभांक-५-६-७

कुंभ:  पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। मित्र से मिलन होगा। शुभांक-३-८-९

मीन: भ्रातृपक्ष में विरोध होने की संभावना है। मान सम्मान बढ़ेगा। आय व्यय की स्थिति समान रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। शुभांक-३-५-६

Share This Article