आज का राशिफल (29 जनवरी 2024)

By AV NEWS

मेष:  संतान की ओर से हर्ष के प्रसंग बनेंगे। समय को देखकर कार्य करना जयादा हितकर रहेगा। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। तभी आप लाभ की आशा कर सकते हैं। शुभांक-३-६-९

वृषभ: कर्म बल पर आपको सफलता मिलेगी। व्यवसायिक क्षेत्र में वर्तमान क्षमता को बढ़ाएंगे। उपक्रम का विस्तार करने का प्रयास सफल होगा। शुभांक-१-५-७

मिथुन: मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। स्वास्थ्य कमजोर बना रहेगा। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते हैं। शुभांक-२-५-७

कर्क: शनै:-शनै: स्थिति पक्ष की बनने लगेगी। मेल मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। शुभांक-४-६-९

सिंह: विकास के लिए बनाई योजना सफल होगी। अच्छा हो कि आप अपने उद्देश्य को लेकर सचेत रहें। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। सोचा काम समय पर होगा। शुभांक-५-७-९

कन्या: क्षमता से अधिक कार्य करने की नौबत आ सकती है। उत्तरदायित्व की अधिकता निजी जीवन में अपने ही ढंग की परेशानियां पैदा करेंगी। शुभांक-१-५-७

तुला: सुबह-सुबह की महत्वपूर्ण सिद्धि के बाद दिनभर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होंगी। अल्प परिश्रम से ही लाभ होगा। शुभांक-४-५-७

वृश्चिक:  परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। अधिकारी वर्ग से आपकी निकटता बढ़ेगी। व्यावसायिक उपक्रम में उलटफेर की शुरुआत हो सकती है। शुभांक-३-५-७

धनु:  कार्य साधक दिन है व्यर्थ न गंवाएं। विश्वस्त लोगों के कहे अनुसार चलें। राजकीय कार्यों में सतर्कता बरतें। मान सम्मान को ठेस लग सकती है। संपत्ति में वृद्धि होगी। शुभांक-५-७-९

मकर: पुरानी पारिवारिक सममस्याओं का समाधान होगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। शुभांक-२-५-७

कुंभ: दांपत्य जीवन में तनाव का वातावरण बन सकता है। शारीरिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। आत्मचिंतन करें। पुराने मित्र से मिलन होगा। शुभांक-६-८-९

मीन: कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। शुभांक-३-५-७

Share This Article