आज का राशिफल ( 31 जुलाई 2023 )

मेष
योजना क्रियान्वयन के लिए समय अच्छा व सकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा।
शुभांक-5-7-9

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

advertisement

वृषभ
व्यवसाय में प्रतिद्वंदी परेशान कर सकते हैं। समय व्ययकारी सिद्ध होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। दिमाग में निर्मूल तर्क-कुतर्क पैदा होंगे।,
शुभांक-4-6-8

मिथुन
लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आय व्यय की स्थिति समान रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
शुभांक-5-7-9

advertisement

कर्क
सैर-सपाटे में समय व्यतीत होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। अपने हित के काम सुबह-सबेरे निपटा लें।
शुभांक-4-7-9

सिंह
अपने हितैषी ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। किसी से वाद-विवाद होने का भय रहेगा।
शुभांक-1-3-5

advertisement

कन्या
बुरी संगति से बचे। आशानुकूल कार्य होने में संदेह है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। लेने-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें।
शुभांक-3-5-7

तुला
कारोबार के विस्तार का मानस बनेगा। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार व व्यावसाय में ध्याने देने से सफलता मिलेगी।
शुभांक-3-5-8

वृश्चिक
नये-नये व्यापारिक अनुबंध होंगे। मित्रों से सावधानी रखें तो ज्यादा उत्तम है। व्यसनों का त्याग करें। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी।
शुभांक-6-7-8

धनु
कार्यक्षेत्र में खुशनुमा माहौल बनेगा। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का रहेगा। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने के प्रयास होंगे।
शुभांक-1-4-6

मकर
भावनाओं का उद्वेग बढ़ेगा। जीवनसाथी का परामर्श आपके लिए लाभदायक रहेगा। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा।
शुभांक-4-6-7

कुंभ
जीवनसाथी अथवा यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। एकाकी वृत्ति त्योगे। अपने काम आसानी से बनेंगे।
शुभांक-2-4-6

मीन
मेहमानों का आगमन होगा। राजकीय कार्यों से लाभ। पैतृक संपत्ति से लाभ। पुरानी गलती का पश्चाताप होगा। विद्यार्थियों का लाभ।
शुभांक-5-7-9

Related Articles