Popup Image
Advertisement

दिवाली से पहले चौड़ीकरण वाली सड़कों का काम देखने निकले आयुक्त-महापौर

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर में चल रहे रोड चौड़ीकरण कामों से दिवाली के सीजन में आम आदमी को परेशानी से बचाने के लिए निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा ने मलबा हटाने और पानी का बहाव रोकने का निर्देश दिए हैं।

Advertisement

मंगलवार को उन्होंने नीलकंठ द्वार- महाकाल चौराहा, महाकालघाट से महाकाल चौराहा, गुदरी बाजार से हरसिद्धि पाल तक का मुआयना किया। तीनों सड़कों पर तुड़ाई का काम तेजी से चल रहा है। मलबा भी उठाया जा रहा है, साथ ही साथ अन्य काम भी किए जा रहे हैं। निगमायुक्त ने सभी काम देखने के बाद कहा कि काम की स्पीड ठीक है।

बस इस बात का ध्यान रखिएगा की साल का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली सामने है। हर घर में सफाई पर जोर रहेगा। चौड़ीकरण प्रभावित भी चाहेंगे कि उनके यहां सफाई की व्यवस्था ठीक हो। ऐसे में तुड़ाई का मलबा हाथोंहाथ उठा लें। इसी तरह तुड़ाई काम से नालियां भी प्रभावित हो रही हैं। इनमें भी मलबा होगा, इनकी भी सफाई कर दें, ताकि गंदा पानी सड़कों पर ना फैले। करीब तीन घंटे तक निगमायुक्त ने तीनों सड़कें देखीं।

Advertisement

महापौर ने देखी गाड़ी अड्डा-निकास चौराहा सड़क

उज्जैन। महापौर मुकेश टटवाल ने गाड़ी अड्डा से निकास चौराहा चौड़ीकरण का काम देखा और दिवाली को देखते हुए मलबा तत्काल हटाने के निर्देश दिए।यह सड़क १८ मीटर चौड़ी हो रही है। करीब १ किलोमीटर लंबी सड़क का काम गति पकड़ गया है। इस दौरान महापौर ने रहवासियों से भी बात भी की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें