Popup Image
Advertisement

क्राइम ब्रांच पुलिस बन युवक से रुपये छीनने वाला पकड़ाया, दो फरार

उज्जैन। 31 अक्टूबर की शाम दो युवकों को पकड़कर तीन बदमाशों ने स्वयं को क्राइम ब्रांच पुलिस बताकर नकद व ऑनलाइन रुपए छीन लिए थे। नीलगंगा थाना पुलिस ने मामले में एक बदमाश को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि शिवम प्रजापत पिता दिलीप निवासी अक्षय नगर अपने दोस्त नकुल के साथ बाइक से 31 अक्टूबर की शाम घर लौट रहा था तभी हरिफाटक रोड स्थित पेट्रोल पंप पर तीन युवकों ने उन्हें पकड़ा और स्वयं को क्राइम ब्रांच पुलिस बताकर लालपुल दरगाह क्षेत्र में ले गये। यहां शिवम प्रजापत को पीटकर उसके पर्स से 300 रुपए व ऑनलाइन 5500 रुपए लिए थे। मामले में पुलिस ने एक बदमाश को हिरासत में लेकर उसके दो साथियों के बारे में पूछताछ शुरू की है

Advertisement

दशहरा मैदान से एमडी ड्रग्स के साथ कद्दू पकड़ाया

कुरावर के तस्कर को गांजा ले जाते पशुपतिनाथ मंदिर के पास से पकड़ा

Advertisement

उज्जैन। इन दिनों पुलिस द्वारा नशे से दूरी अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले भर के थानों में नशे के सौदागरों की धरपकड़ जारी है। सोमवार को माधव नगर व देवासगेट पुलिस ने दो तस्करों को पकड़कर केस दर्ज किया।माधव नगर पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दशहरा मैदान के पीछे सुनसान रोड पर घेराबंदी करते हुए फिरोज उर्फ कद्दू पिता वाहिद निवासी आगर रोड को पकड़कर उसके पास से 5 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की गई। वहीं देवासगेट थाना पुलिस ने पशुपतिनाथ मंदिर परिसर हनुमान मंदिर के पास से दीपक मीणा पिता तुलसीराम निवासी कुरावर राजगढ़ को 295 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। दीपक यहां किसी को गांजे की डिलेवरी देने आया था।

 

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें