Popup Image
Advertisement

इंदौर: कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज

इंदौर। इंदौर शहर में बुधवार सुबह से राजवाड़ा पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंचे। सभी ने शहर में राजनीतिक यात्रा निकालने पर छूट देने और गणेश उत्सव पर झांकी पर रोक लगाने का विरोध किया। सभी ने अपने हाथों में बैनर-तख्ती ले रखी थी। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने केसरिया कपड़े भी पहने थे। इसके बाद सभी कलेक्टर आफिर पहुंचे। यहां पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर केनन चलाकर लाठीचार्ज किया।घटना में विधायक संजय शुक्ला सहित 10 कार्यकर्ता मामूली रूप से घायल हो गए।

Advertisement

कलेक्ट्रेट में घुसने की थी कोशिश

दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ता धार्मिक आयोजन की मांग को लेकर राजवाड़ा में इकट्टठा हुए। यहां से कार्यकर्ताओं ने मौन रैली की शक्ल में कलेक्ट्रेट का रुख किया, लेकिन देखते ही देखते कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ती गई। पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए कलेक्ट्रेट के बाहर बैरिकेटिंग की हुई थी, लेकिन कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे।

Advertisement

दरअसल एक दिन पूर्व हुई बैठक में कांग्रेसी कमेटी में तय हुआ था कि किसी सभी कांग्रेसी राजबाडा से चार-चार की लाइन में काले कपड़े और मास्क लगाकर मौन रैली निकालेंगे और कोई गड़बड़ी नहीं होने देंगे। यह भी बताया गया कि नारेबाजी के बजाय तख्तियां लेकर हाथ में चलेंगे और अपनी ज्ञापन के माध्यम से अधिकारियों तक पहुंचाएंगे।

सुबह करीब 10 बजे सभी विधानसभाओं से कांग्रेसी गांधी भ‌वन पर एकत्र हुए। इनमें से अधिकांश ने काले कपड़े और काले मास्क पहने थे। इसके साथ ही हाथों में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की तख्तियां थी।

Advertisement

करीब एक घंटे बाद जब कांग्रेसियों का जमावड़ा हो गया और चार-चार की लाइन बनाई व राजबाडा से मौन रैली के रूप में कलेक्टोरेट के लिए रवाना हुए। रैली में वाल्मीकि समाजजन भी थे जो प्रशासन से गोगादेव नवमी पर होने वाले आयोजन की स्वीकृति मांगने को लेकर साथ में थे। रैली में शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, इंदौर की प्रभारी विजया लक्ष्मी साधौ, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी विधायक संजय शुक्ला, पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, सुरजीतसिंह चड्ढा , सुरेश मिंडा , पिंटू जोशी , शैलेष गर्ग , भारती टांक , संजय बाकलीवाल , अंजू टांक , राजेश यादव , देवेंद्र यादव , टंटू शर्मा सहित मंडल और ब्लाक अध्यक्ष शामिल थे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें