Popup Image

विपक्षी पार्टी मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नईदिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को संविधान दिवस पर ब्लॉग लिखकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी ओबीसी आरक्षण में कटौती करके मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है। संविधान निर्माता, खासकर डॉ. भीमराव आंबेडकर, इसके पूरी तरह खिलाफ थे।

Advertisement

मोदी ने नारी शक्ति वंदन बिल का जिक्र करते हुए लिखा कि विपक्ष के एक प्रमुख दल ने महिलाओं को आरक्षण देने के लिए लाए गए विधेयक को पारित नहीं होने दिया। इससे एक बार फिर साबित हो गया कि उस दल के मन में संवैधानिक मूल्यों के प्रति कितना कम सम्मान है। मोदी ने ब्लॉग में लिखा- इस साल के शुरू में जो हुआ, उसने हम सभी को शर्मसार कर दिया। संविधान की यात्रा उन महिलाओं को याद किए बिना पूरी नहीं हो सकती, जिन्होंने इसे बनाने में अहम भूमिका निभाई। पीएम ने लिखा- मैं देश की नारी शक्ति को भरोसा दिलाता हूं कि उन्हें न्याय दिलाने के हमारे संकल्प को दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती।

मोदी ने नक्सलवाद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- दशकों तक देश के अनेक हिस्सों में, खासकर आदिवासी क्षेत्रों में, नक्सलियों ने बंदूक के दम पर सबसे गरीब व्यक्ति को उन अधिकारों से वंचित रखा, जो हमारे संविधान ने उसे दिए हैं। इस साल नक्सलवाद के खात्मे से मुझे विशेष संतोष मिला है।

Advertisement

1951 और 42वें संविधान संशोधन से संविधान कमजोर हुआ- मोदी ने 1951 में हुए पहले संविधान संशोधन और आपातकाल के दौरान किए गए 42वें संशोधन का जिक्र किया। उन्होंने कहा- पहले संशोधन से नागरिकों की मौलिक स्वतंत्रता प्रभावित हुई। उस समय अंतरिम संसद ने अपने बहुमत का इस्तेमाल कर यह संशोधन किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपातकाल के दौरान हुए 42वें संशोधन ने न्यायिक समीक्षा की शक्ति सीमित की और देश की संस्थाओं के बीच शक्तियों का संतुलन बदला। मोदी ने आरोप लगाया कि तब की सरकारों ने चुनी हुई राज्य सरकारों को बर्खास्त करने के लिए अनुच्छेद 356 का बार-बार इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक दल के नाम करीब 100 बार इस अनुच्छेद के इस्तेमाल का रिकॉर्ड है।

महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी

Advertisement

मोदी ने लिखा- सरकार लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 850 करने की तैयारी कर रही है। यह बदलाव परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़ा है। इससे पहले 15 से 17 अप्रैल तक संसद का विशेष सत्र बुलाया गया था। इसमें परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े बिलों पर चर्चा हुई थी, लेकिन जरूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण बिल पारित नहीं हो सके। उस दौरान लोकसभा में 528 सांसदों ने वोट डाले थे। बिल के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े थे। इसे पास कराने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी। इस तरह बिल 54 वोट से पारित नहीं हो सका।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें