Popup Image
Advertisement

इंदौर मिले 618 नए कोरोना मरीज,रंगपंचमी के लिए गाइड लाइन जारी

शहर में बुधवार रात को फिर 618 नए कोरोना मरीज मिले और दो लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। इंदौर में पिछले चार दिनों से लगातार मरीजों का आंकड़ा 600 से ऊपर ही आ रहा है। इन्हें मिलाकर एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4208 हो गई है। इसे मिलाकर जिले में अब तक 70 हजार 309 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें 65 हजार 139 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 962 की जान जा चुकी है। संक्रमण को देखते हुए होली की तरह ही रंगपंचमी पर धारा-144 के तहत सख्ती रहेगी। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा है कि रंगपंचमी त्योहार पर पहले के आदेश अनुसार ही गैर, जूलुस, सार्वजनिक रूप से रंगों को डालना, खेलना, झुंड में घूमना, वाहनों में अनावश्यक रूप से आवाजाही करने की मनाही है। पुलिस रंगपंचमी पर रोकना-टोकना अभियान भी चलाएगी।

Advertisement

यह रहेगा रंगपंचमी पर

जिला प्रशासन के अनुसार लॉकडाउन जैसी ही सख्ती होगी। आपदा समूह की बैठक के फैसले के अनुसार आदेश जारी हो चुके हैं।

Advertisement

बेवजह आने-जाने पर रोक है, त्योहार अपने घर ही मनाएं। सार्वजनिक आयोजन पर रोक है। भीड़ नहीं लगाएं। इस त्योहार को भी होली की तरह ही घर पर मनाने काे कहा गया है।

यात्रियों के आने-जाने पर छूट है। अस्पताल व जरूरी काम से आ-जा सकते हैं। अन्य कारण से जाने पर पुलिस 144 का उल्लंघन मानेगी।

Advertisement

दूध, दवा जैसी अनिवार्य सेवा चालू रहेगी। इन पर किसी तरह की रोक नहीं है।

शहर में 3 दिनों का वैक्सिनेशन महोत्सव शुरू हो गया है। इसे लेकर कलेक्टर मनीष सिंह ने सभी निजी हॉस्पिटल्स के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। रंगपंचमी पर भी सभी अस्पतालों में वैक्सिन लगाई जाएगी, किसी को रोका नहीं जाएगा। वहीं, सभी निजी अस्पताल कॉलोनी/ क्षेत्रों/ टाऊनशिप में कैंप के माध्यम से वैक्सीनेशन को गति दें। कलेक्टर ने बताया कि हमारे पास वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। लिस्ट के अनुसार नागरिक स्वेच्छा से अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर टीकाकरण करा सकते हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें