उज्जैन:हरतालिका तीज पर महिलाओं का निर्जला उपवास, सौभाग्येश्वर मंदिर में किये दर्शन

उज्जैन।हरतालिका तीज पर महिलाओं द्वारा आज निर्जला उपवास किया जा रहा है। महिलाएं अलग-अलग समय में भगवान शंकर, पार्वती की कथा का वाचन कर पूजन अभिषेक करेंगी। पटनी बाजार स्थित सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर महिलाओं ने भगवान के दर्शन किये।
पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण की वजह से सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर में दर्शन पूजन को शासन द्वारा प्रतिबंधित किया गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
हरतालिका तीज पर महिलाओं ने स्क्रीन में भगवान के दर्शन किये थे। इस वर्ष भगवान के दर्शनों की अनुमति है लेकिन मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा। मंदिर के बाहर से ही कोरोना नियमों का पालन करते हुए महिलाओं द्वारा भगवान के दर्शन किये जा रहे हैं। सौभाग्य की कामना को लेकर महिलाएं आज सुबह से पानी पीये बिना उपवास कर भगवान की पूजन, कीर्तन कर धर्म आराधना कर रही हैं।









