उज्जैन में 102.15 पेट्रोल, डीजल 93.45

By AV NEWS

इस महीने पेट्रोल 3.28, डीजल 3.88 महंगा हुआ

उज्जैन में आज सुबह सादा पेट्रोल 102.15 पैसे, वहीं प्रीमियम 105.69 पैसे पहुंच गया। डीजल सादा 93.45 पैसे वहीं प्रीमियम 96.71 पर पहुंच गया।इस महीने अब तक पेट्रोल-डीजल की कीमत में 14 बार इजाफा हुआ है। पेट्रोल 3.28 और डीजल 3.88 रुपए महंगा हुआ है। 4 मई से लेकर अब तक पेट्रोल-डीजल के दाम 12 बार बढ़े हैं। इस महीने से पहले पेट्रोल 90.40 और डीजल 80.73 रुपए प्रति लीटर बिक रहा था। वहीं इस साल की बात करें तो 1 जनवरी को पेट्रोल 83.97 और डीजल 74.12 पर था, जो अब 93.68 और 84.61 रुपए प्रति लीटर पर है। यानी 5 महीने से भी कम में पेट्रोल 12 और डीजल 15 प्रतिशत महंगा हुआ है।

Share This Article