Advertisement

उज्जैन:40 वर्षीय युवक ने जहर खाकर आत्महत्या की

उज्जैन। अज्ञात कारणों के चलते रलायती में रहने वाले युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। निर्भय पिता जगन्नाथ बागरी 40 वर्ष निवासी रलायती घोंसला को परिजनों ने रात 2 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान निर्भय की मृत्यु हो गई। मृतक के पुत्र विजेन्द्र ने बताया कि उसके पिता रविवार को लहसुन बेचने उज्जैन आये थे। यहां से शराब पीकर घर लौटे थे। देर रात तबियत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल लेकर आये। निर्भय वर्तमान में भैंसखेड़ी थाना घट्टिया निवासी दरबार सिंह के यहां हाली का काम करता था।

Advertisement

लोडिंग से चाकलेट के तीन कार्टून चोरी
उज्जैन। शनिवार रात राजीव नगर आगर रोड़ चौराहे पर खड़ी लोडिंग पिकअप का डाला खोलकर अज्ञात बदमाशों ने चाकलेट के तीन कार्टून चोरी कर लिये जिसकी रिपोर्ट चिमनगंज थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने बताया कि प्रियांक बैरागी पिता रमेशदास बैरागी 25 वर्ष निवासी बापू नगर इंदौर से लोडिंग पिकअप में माल भरकर उज्जैन आया था। देर रात उसने राजीव नगर आगर रोड़ चौराहे पर वाहन खड़ा किया था। ड्रायवर सुबह वाहन लेने पहुंचा तो डाला खुला था और वाहन में रखे चाकलेट के तीन कार्टून कीमत 22 हजार रुपये के नहीं थे। प्रियांक ने थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

दो स्थानों पर मारपीट
उज्जैन। विकास पिता रोहित जायसवाल निवासी आनंद नगर के साथ आटो में सवारी बैठाने की बात को लेकर नानाखेड़ा बस स्टेण्ड के पास बदमाशों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी जिसकी रिपोर्ट नानाखेड़ा थाने में दर्ज कराई गई। इसी प्रकार रवि सिंह चौहान पिता शिवसिंह निवासी पीपलीनाका महावीर नगर के साथ नल की टोटी तोडऩे के विवाद में आरोपी ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें