उन्हेल में झोपड़े से मिली लाश, भाई फरार

उज्जैन। शनिवार को उन्हेल पुलिस ने झोंपड़े से एक व्यक्ति की लाश बरामद की है। उसके शरीर पर मिलने मारपीट के निशान से पुलिस को शंका है कि मामला हत्या का हो सकता है। घटना के बाद से मृतक का भाई भी फरार है।
Advertisement
उन्हेल पुलिस को शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि ग्राम सरवना में रतनलाल पिता रघुनाथ (40) अपनी झोपड़ी में मृत पड़ा है। सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसका शव बरामद किया। कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि रतनलाल लंबे समय से जेल में बंद था। कुछ समय पहले ही छूट कर आया है। भाई के साथ उसका जमीन विवाद चल रहा है। शुक्रवार रात को कुछ लोगों ने उसे भाई के साथ शराब पीते भी देखा था। शनिवार सुबह से भाई भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
Advertisement









