Advertisement

एआई इंजीनियर खुदकुशी पत्नी-सास समेत 4 पर केस

अक्षरविश्व न्यूज नईदिल्ली। बेंगलुरु में एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की खुदकुशी मामले में चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा, साले अनुराग और चाचा ससुर सुशील को आरोपी बनाया है। अतुल के भाई बिकास कुमार की शिकायत पर यह मुकदमा बेंगलुरु के मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। अतुल ने 1 घंटे 20 मिनट का वीडियो जारी कर ससुराल वालों द्वारा प्रताडि़त करने की आपबीती बताई थी।

Advertisement

जज पर भी आरोप

अतुल ने ये भी मांग की थी कि अगर उन्हें प्रताडि़त करने वाले बरी हो जाएं तो अस्थियां कोर्ट के बाहर गटर में बहा दी जाएं। अतुल ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर की एक जज पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने लेटर में लिखा है कि जज ने मामले को रफा-दफा करने के नाम पर 5 लाख रुपए मांगे थे। अतुल ने यह भी लिखा कि उनकी पत्नी और सास ने उन्हें सुसाइड करने को कहा था और इस पर उक्त जज हंस पड़ी थी। मूल रूप से बिहार के अतुल सुभाष का शव बेंगलुरु के मंजूनाथ लेआउट में उनके फ्लैट से बरामद हुआ।

Advertisement

पड़ोसियों ने उनके घर का दरवाजा तोड़ा तो उनकी बॉडी फंदे पर लटकी मिली। कमरे में ‘जस्टिस इज ड्यू’ (न्याय बाकी है) लिखी एक तख्ती मिली। अतुल के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने अतुल की पत्नी और पत्नी के परिवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें