Advertisement

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेश उपाध्यक्ष और दोस्त को चाकुओं से गोदकर मार डाला

देर रात कानीपुरा रोड के ढाबे पर एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने किया हमला, दो अन्य घायल

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। बुधवार देर रात 10.30 बजे कानीपुरा रोड स्थित ढाबे पर एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष और उनके दोस्त की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। मारपीट में दो युवक भी चाकू लगने पर घायल हुए जिनका चरक अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिमनगंज पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित अन्य को हिरासत में ले लिया है। गुरुवार सुबह शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

हमले में घायल श्रवण राव पिता देवीलाल (निवासी नक्षत्र होटल के पास) ने बताया वह अपने दोस्त श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल उर्फ विजय पिता दिलीप दरबार निवासी नीमनवासा, शक्ति बना व एक अन्य के साथ रात 10 बजे कानीपुरा रोड स्थित लक्की ढाबे पर पार्टी कर रहे थे।

Advertisement

इस दौरान ढाबा मालिक जितेन्द्र उर्फ टम्मू पिता निर्भय सिंह निवासी उण्डासा भी पार्टी में शामिल हो गया। शराब पीने के बाद राहुल दरबार की शक्ति बना से पुरानी बात को लेकर कहासुनी हुई। शक्ति बना ने राहुल को चांटा मार दिया। राहुल ने उसके सिर पर नुकीले हथियार से हमला किया। शक्ति बना राहुल को जान से मारने की धमकी देकर अस्पताल गया और इलाज कराया।

मोटर साइकिलों पर दोस्तों के साथ लौटा और हत्या कर दी

Advertisement

शक्ति बना करीब 10-12 मोटर साइकलों पर सोनू बंजारा, भाई अर्पित, अनिल, गोलू सिकरवार, राकेश बामनिया, अटल सहित 15 के लगभग दोस्तों के साथ हथियारों से लैस होकर वापस लक्की ढाबे पर पहुंचा। यहां राहुल दरबार, जितेंद्र सिंह और श्रवण ढाबे पर खड़े मिले। शक्ति ने अपने दोस्तों के साथ चाकू व तलवार से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिसमें राहुल और जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। श्रवण और बीच बचाव करने आया ढाबा कर्मचारी पप्पू जाट पिता नारायण सिंह निवासी तराना घायल हो गए। सूचना मिलने पर चिमनगंज पुलिस पहुंची। मृतकों और दोनों शव व घायलों को चरक अस्पताल पहुंचाया।

एक साल पुरानी रंजिश, करणी सेना में पद का भी था विवाद

राहुल दरबार के मामा दिलीप दरबार ने बताया शक्ति बना, सोनू बंजारा ने हत्या की साजिश रची और राहुल को ढाबे पर बुलाकर हमला किया। उन्होंने बताया कि राहुल प्रापर्टी का काम करता था। घर में मां व छोटा भाई है। भाई भूरू ने बताया कि एक साल पहले राहुल और शक्ति के बीच रंजिश हुई थी। वहीं करणी सेना में पद को लेकर भी दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

अस्पताल में बाइक लेने आए युवक की पिटाई

राहुल दरबार की हत्या की खबर सुनने के बाद करणी सेना से जुड़े सैकड़ों लोग चरक अस्पताल में जमा हो गए। यहीं पर एक युवक आरोपी शक्तिबना के दोस्त की बाइक लेने आया। यह बाइक पहले से ही चरक अस्पताल परिसर में खड़ी थी। हत्या में शामिल होने की शंका के चलते राहुल के दोस्तों ने उसे पकड़ कर पीट दिया। चौकी के पुलिसकर्मी ने उसे बचाया। युवक का कहना था कि वह शक्ति बना के दोस्त का परिचित है। उसी की बाइक लेने अस्पताल आया था।

4 को हिरासत में लिया

टीआई विवेक कनोडिया ने बताया कि राहुल दरबार और जितेन्द्र की हत्या के मामले में शक्ति बना सहित 4 लोगों को हिरासत में लिया है। हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करने के बाद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें