एनजीटी टीम पहुंची उज्जैन, घाटों का दौरा किया

उज्जैन। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की तीन सदस्यीय टीम ज्वाइंट इन्वेस्टिगेशन टीम शनिवार को उज्जैन पहुंची। उन्होंने अलग-अलग घाटों का दौरा किया जिसमें उन्हें गंगाघाट पर मशीन से पेड़ कटते नजर आया। इसके अलावा सीवरेज का पानी भी नदी मिलता दिखा। टीम ने इसके वीडियो बनाए और फोटो भी लिए।
Advertisement
टीम में सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड भोपाल के सांइटिस्ट डॉ. अनूप चतुर्वेदी, मिनिस्ट्री ऑफ इन्वायरमेंट फॉरेस्ट एंड क्लायमेट चेंज राजशेखर रेड्डी और असिस्टेंट सांइटिफिक ऑफिसर, ईपीसीओ भोपाल के डॉ. मनोज विश्वकर्मा शामिल थे। बता दें कि सिंहस्थ-2028 के दौरान करीब 30 करोड़ लोगों के आने का अनुमान है, जो शिप्रा में स्नान करेंगे। इसी को लेकर एनजीटी की इन्वेस्टिगेशन टीम दौरा करने पहुंची थी।
Advertisement









