एसपी पहुंचे थाने, लॉकअप खुलवाकर देखा

उज्जैन। एसपी प्रदीप शर्मा गुरुवार को अचानक घट्टिया थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले लॉकअप खुलवाकर देखा। इसके बाद वहां पदस्थ पुलिसकर्मियों से चर्चा करते हुए थाना परिसर, अभिलेखों, मालखाना का जायजा लेते हुए लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। पुलिस कप्तान ने अधिकारियों-कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण करने और आम लोगों से संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Advertisement
Advertisement









