Popup Image
Advertisement

गेहूं में रखी कीटनाशक की गैस ने छीनी दो मासूम बहनों की जिंदगी

पिता के घर छुट्टी मनाने आई बेटियों ने खोईं बच्चियां

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। इंदौर रोड स्थित त्रिवेणी हिल्स में मंगलवार को रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया। पिता के घर आई दो बेटियों ने हादसे में अपनी मासूम संतानों को खो दिया।

भूखी माता मंदिर मार्ग पर ईंट भट्टा संचालित करने वाले लालचंद प्रजापत के त्रिवेणी हिल्स स्थित मकान में उनकी दो बेटियां पूजा (शाजापुर) और रीना (कायथा) से अपने बच्चों के साथ छुट्टियां बिताने चार-पांच दिन पहले आई थीं। पूजा के साथ उसकी 5 साल की बेटी जेनिशा और डेढ़ माह की त्रिशा थी, वहीं रीना के साथ साढे तीन माह का बेटा बाबू और 4 साल की बेटी अन्नू उर्फ अनिका थी। सोमवार की रात चारों मासूम अपनी माताओं के साथ एक ही कमरे में सोए थे।

Advertisement

सुबह नौ बजे करीब उठे तो सभी बच्चों की तबियत खराब थी। जिसमें पूजा की डेढ़ माह की त्रिशा के मुंह से झाग आ रहा था। इन्हे लेकर परिजन तुरंत निजी अस्पताल पहुंचे। जहां चारों बच्चों को उपचार दिया गया। लेकिन शाम चार बजे करीब त्रिशा की मौत हो गई। शाम को ही पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का अंतिम संस्कार किया गया। इसी बीच रीना की बेटी अनिका की तबियत बिगड़ी और उसने भी देर रात को दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बंद कमरे में काल बनकर फैली कीटनाशक की गैस

Advertisement

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जिस कमरे में बच्चे सोए थे उसी में चार क्विंटल गेहूं अलग-अलग ड्रमों में तीन-चार दिन पहले ही भरकर रखे थे। गेहूं को कीड़ों से बचाने के लिए उनमें कीटनाशक दवा (संभवत: सल्फास या अन्य जहरीली गोलियां) डाली गई थी। जिस कमरे में बच्चे सो रहे थे, वहां वेंटिलेशन (खिडक़ी-रोशनदान) नहीं था।

रात भर ड्रमों से निकली जहरीली गैस कमरे में भर गई। बच्चे उसका शिकार हो गए। नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें