ऑटो चालक ने दादी पोते पर किया हमला

उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र के खंडेलवाल नगर में 65 साल की एक बुजुर्ग महिला और उनके पोते पर एक ऑटो रिक्शा चालक और उसके भाई ने हमला कर दिया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनका नाम विष्णुकांता पति प्रेमनारायण है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
गुरुवार की रात करीब 11 बजे एक ऑटो रिक्शा चालक और उसका भाई इनके घर पहुंचा और विष्णुकांता बाई के पोते यश को घर से बाहर बुलाकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वे पोते को बचाने आईं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक करीब 1 महीने पहले यश और उसके दोस्तों का ऑटो चालक के साथ झगड़ा हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए आरोपी गुरुवार रात उसके घर पहुंचे थे।
Advertisement









