कल से महंगा हो जाएगा दूध

उज्जैन। पहले बारिश के मौसम में डेयरी वाले दूध के दाम कम कर देते थे। इससे ग्राहकों को भी राहत मिलती थी। मगर अब वर्ष में कभी भी दूध के दाम बढ़ा दिए जाते हैं।

उज्जैन खेरची दूध विक्रेता संघ ने निर्णय लिया कि 1 सितंबर से दूध के भाव 2 रुपए बढ़ाए जाएंगे। अब डेयरी से दूध 56 रुपए लीटर में मिल सकेगा। पैक्ड दूध के भाव पहले ही बढ़ चुके हैं। इसमें गोल्ड श्रेणी का दूध 59 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
अध्यक्ष मोहन वासवानी के अनुसार संघ पदाधिकारियों व डेयरी संचालकों की मंगलवार को बैठक रखी गई थी। इसमें वर्तमान में दुग्ध उत्पादन की कमी को ध्यान में रखते हुए व 11 अगस्त से सांची दूध संघ की खरीदी एवं बिक्री भाव बढ़ाने के कारण किसानों को दूध खरीदी का मूल्य बढ़ाकर 50 फेट दिया जाना तय किया गया है। इस वजह से गुरुवार से दूध 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाकर दूध का भाव 56 रुपए लीटर किया गया है।









