Advertisement

किशोरी का अपहरण के बाद इंदौर में की शादी

किशोरी का अपहरण के बाद इंदौर में की शादी, राजकोट से पकड़ा

उज्जैन। उजरखेडा मंदिर के पीछे रहने वाली किशोरी 4 माह पहले लापता हो गई थी। परिजनों ने महाकाल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने किशोरी को एक युवक के साथ राजकोट से पकडा और उज्जैन लेकर आये। पुलिस ने बताया कि उजरखेडा मंदिर के पीछे रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी चार माह पहले लोहाना में रहने वाले रिश्तेदार की लडकी की शादी में गई थी।

Advertisement

वहीं पर ढोल बजाने आये रवि पिता संतोष 18 वर्ष निवासी पीथमपुर से प्यार हो गया। शादी से घर लौटी किशोरी दूसरे दिन रवि के साथ लापता हो गई। दोनों ने इंदौर के गणेश मंदिर में शादी कर ली और राजकोट में पति पत्नी बनकर रहने लगे।

मिस्त्री का काम और किराये का मकान

रवि ने बताया कि वह पहले ढोल बजाने का काम करता था। किशोरी से प्रेम विवाह करने के बाद राजकोट में मिस्त्री का काम करने लगा। दोनों किराये के मकान में पति पत्नी बनकर रहते और मजदूरी से गुजर बसर कर रहे थे।

Advertisement

अब अपहरण और दुष्कर्म का केस

पुलिस ने बताया कि किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट पूर्व से लिखी थी। उसकी तलाश के बाद मेडिकल कराया है। रवि के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का केस दर्ज किया जा रहा है। बयान के बाद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द किया जायेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें