चायना डोर से बचने के लिए नया जुगाड़…

वाहनों पर लगा रहे तार का स्टैंड, बाजार में ५० से १०० रुपये में बिक रहा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

advertisement

उज्जैन। मकर संक्रांति से पूर्व आकाश में रंग-बिरंगी पतंगे उड़ रही है। वहीं लोगों में चायना डोर का खौफ भी समाया हुआ हैं। एक तरफ प्रशासन और पुलिस द्वारा चायना डोर क्रय-विक्रय और इसका उपयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इससे बचाव के लिए बाजार में जुगाड़ भी आ गया है जिसे लोग अपने दो पहिया वाहनों पर लगाकर घूम रहे हैं।
चायना डोर के शिकार दो पहिया वाहन सवार हो रहे हैं। यह खूनी डोर उनके गले में फंदा बन उनकी जान की दुश्मन न बन जाए इसके लिए तरह-तरह के बचाव भी किए जा रहे हैं। इन दिनों बाजार में चायना डोर से बचाव के लिए लोहे के तार से बना जुगाड़ बेचा जा रहा है। इसे वाहन के आगे लगा दिया जाता है। इससे चायना डोर से आसानी से बचाव हो सकेगा।

advertisement

चायना डोर की चेतावनी कचरा वाहन से – शहरवासी चायना डोर का उपयोग नहीं करें। इस डोर के क्रय-विक्रय-भण्डारण और पंतगबाजी करने पर पुलिस कार्रवाई की सार्वजनिक चेतावनी और सूचना देने के लिए शहर में कचरा कलेक्शन करने वाले वाहनों के लाउड स्पीकर का उपयोग किया जाएगा। कलेक्टर आशीषसिंह और एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि इसके लिए नगर निगम और कचरा कलेक्शन करने वाली एजेंसी को निर्देश दिए गए है।

पतंग डोर से दुर्घटना के बचाव के लिए निगम ने बांधे तार…

advertisement

चायना डोर से बढ़ती दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तार बांधते हुए दुर्घटना को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह ने गंभीरता से लेते हुए दुर्घटना की रोक थाम करने के निर्देश निगम अमले को दिए है। निगम के प्रकाश विभाग अमले द्वारा हरिफाटक, जीरो पाइंट, मक्सी रोड़, फ्रीगंज ब्रिज, छोटी रपट, बड़ा पुल के साथ ही अन्य स्थानों पर खंभों पर डबल लेयर में तार बांधने का कार्य किया गया है ताकि पतंग की डोर राहगीरों पर न आने पाए एवं दुर्घटना से बचा जा सके।

Related Articles