Advertisement

जल संसाधन मंत्री की कार को ट्रक ने टक्कर मारी

मध्य प्रदेश सरकार में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट की कार को बीती रात देवास जिले में एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी. बताया जा रहा है कि इंदौर से भोपाल जाते समय देवास बाईपास पर यह घटना हुई.

 

Advertisement

मंत्री जिस शासकीय वाहन में सवार थे उसके वाहन चालक द्वारा देवास के औद्योगिक थाना क्षेत्र में FIR दर्ज करा दी गई है. मंत्री सिलावट इस समय भोपाल में हैं. वे सकुशल हैं और उन्हें कोई चोट नहीं लगी है. मंत्री वाहन में वे जिस तरफ बैठे थे उसी तरफ का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया है.

हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई. पायलट वाहन भी तुरंत कार के पहुंचे. वहीं मंत्री सिलावट के समर्थक और अफसर भी मौके पर पहुंचे. देवास के औद्योगिक थाना पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद ट्रक को बरामद कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें