Popup Image

पत्नी 7 दिन से गायब, साढ़ू को किडनैप कर पीटा

अक्षरविव न्यूज जबलपुर। जबलपुर में एक हफ्ते से पत्नी के गायब होने से परेशान युवक ने उसके बारे में पता पूछने के लिए अपने साढ़ू को किडनैप कर लिया। उसे शराब पिलाकर एक्टिवा से ले गए और कमरे में हाथ-पैर बांधकर पीटा। पीडि़त की पत्नी ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मोबाइल लोकेशन से पुलिस कमरे तक पहुंची और उसे छुड़ा लिया।

Advertisement

मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों कृष्णा राजौरिया और आयुष राजौरिया को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में जिस ग्रे एक्टिवा से रोहित को ले जाया गया, वह भी चोरी की निकली। पुलिस के अनुसार, एक्टिवा गोरीघाट थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी।

पत्नी के गायब होने पर साढ़ू पर शक
घटना रविवार देर शाम की है। कृष्णा राजौरिया की पत्नी अंजली अपने बच्चे के साथ एक हफ्ते से गायब है। कृष्णा को शक था कि उसकी बड़ी बहन काजल और उसके पति रोहित कोल को अंजली के बारे में जानकारी है। कृष्णा ने कई बार काजल और रोहित से पत्नी के बारे में पूछा था, लेकिन दोनों ने कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया था। रविवार शाम कृष्णा ने रोहित को फोन कर मिलने बुलाया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें