झगड़े में बीचबचाव करने गए युवक को 8 चाकू मारे

उज्जैन। रविवार रात एक युवक को झगड़े में बीचबचाव करना महंगा पड़ा गया। हमलावरों ने उसे पकड़कर बुरी तरह पीट दिया और चाकू मारकर घायल कर दिया। उसे आठ जगह चाकू लगे हैं। घायल का नाम प्रेम (18) पिता तिलक कुरवाडिय़ा निवासी नीलगंगा मल्टी है।
Advertisement
चरक अस्पताल मेें इलाज करा रहे प्रेम ने बताया कि रविवार रात को उसके मौसी के बेटे मोनू चौहान को मल्टी में रहने वाले बदमाश सोनू मराठा, गोलू मराठा, जीतू मराठा, छोटू उर्फ टंकी, शिवम, सावन, शुभम व इनके साथी पीट रहे थे। उसने मल्टी में ऊपर से झगड़ा होते देखा तो बीचबचाव करने तुरंत नीचे आया लेकिन हमलावरों ने पकड़कर उसे ही पीट दिया और चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना में प्रेम को 8 चाकू लगे हैं। मोनू चौहान मामूली घायल हुआ है।
Advertisement









