टीम इंडिया से 4 साल बाद छीना नंबर-1 का ताज, इंग्लैंड ने पांचवें T20 में भी 56 रनों से दी मात

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. इस करारी हार से भारत ने ICC T20I रैंकिंग में नंबर वन का स्थान खो दिया है. जहां पर उसका चार साल तक दबदबा रहा है. टी20 रैंकिंग में टॉप स्थान पर भारत का सफर फरवरी 2022 में शुरू हुआ था. इस दौरान टीम इंडिया ने दो बार T20 वर्ल्ड कप जीता और एक बार सेमीफाइनल तक पहुंची.
पांचवें T20 में भी 56 रनों से हारा भारत
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में भारत को 56 रनों से हारा का सामना करना पड़ा. साउथेम्प्टन के रोज बाउल में 258 के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारत 201/8 पर ही रुक गया. श्रेयस अय्यर की टीम अब यूके में खेले गए लगातार सात मैच (आयरलैंड में दो और इंग्लैंड में पांच) जीतने में नाकाम रही है.
T20 वर्ल्ड कप 2024 में सफलतापूर्वक अपना खिताब बचाने के बाद, भारत आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज हार गया और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से सीरीज हार गया. सीरीज का पहला मैच बारिश का कारण रद्द हो गया था.
पांचवें मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद हैरी ब्रुक की कप्तानी में इंग्लैंड टॉप पर पहुंच गया है. इंग्लैंड अब 38 मैचों में 268 रेटिंग और 10,186 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है. वहीं भारत 268 रेटिंग और 15,532 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर है. हैरत की बात ये है कि रेटिंग में दोनों टीमों के अंक बराबर है जबकि पॉइंट्स में भारत इंग्लैंड से बहुत आगे है. ये भी उल्लेखनीय है कि ब्रुक के व्हाइट-बॉल कप्तानी संभालने के बाद से इंग्लैंड का प्रदर्शन बेहतर हुआ है. उनकी कप्तानी में, इंग्लैंड ने खेले गए 21 मैचों में से 18 जीते.









