टी-20 वर्ल्ड कप:WI ने NZ को 13 रन से हराया

वेस्टइंडीज ने ICC टी-20 वर्ल्ड कप के 29वें मैच में न्यूजीलैंड को 13 रन से हरा दिया। वेस्टइंडीज की कीवी टीम के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले, दोनों टीमों के बीच केवल एक मैच 2012 वर्ल्ड कप में खेला गया था, जो वेस्टइंडीज ने सुपर ओवर में जीता था।

त्रिनिदाद के ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए और न्यूजीलैंड को 150 रन का टारगेट दिया। जवाब में न्यूजीलैंड 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी।
इसी के साथ वेस्टइंडीज सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर लिया। विंडीज सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करने वाली चौथी टीम बन गई. इससे पहले, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और भारत सुपर-8 में पहुंच चुके हैं. शेरफेन रदरफोर्ड टीम के टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 39 बॉल पर नाबाद 68 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।









