Popup Image
Advertisement

ट्रम्प की बेटी टिफनी भारत पहुंचीं, ताजमहल-अक्षरधाम में दिखीं खास झलकें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी ट्रम्प अपने पति माइकल बोलुस के साथ भारत दौरे पर हैं। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरे में दंपती ने दिल्ली स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया जिसे टिफनी ने सोशल मीडिया पर एक शानदार और अविस्मरणीय अनुभव बताया। इसके अलावा दोनों आगरा भी पहुंचे और ताजमहल की खूबसूरती को करीब से निहारा। उनकी ताजमहल यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। टिफनी ट्रम्प, डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पूर्व पत्नी मार्ला मेपल्स की बेटी हैं और उन्होंने 2022 में माइकल बोलुस से विवाह किया था।

Advertisement

अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले — भारत की सैन्य ताकत तेजी से बढ़ रही है

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भारत तेज रफ्तार से अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहा है और सेना को आधुनिक तकनीक से लैस कर रहा है। अमेरिका भी इस दिशा में भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर रक्षा उत्पादन और नई तकनीकों पर काम कर रहा है।

सिंगापुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेगसेथ ने कहा कि भारत हाई-एंड सैन्य ऑपरेशन संभालने के लिए एक मजबूत औद्योगिक और लॉजिस्टिक क्षमता तैयार कर रहा है। खासतौर पर हिंद महासागर क्षेत्र में शक्ति संतुलन बनाए रखने में भारत की भूमिका अब पहले से कहीं ज्यादा अहम हो गई है।

Advertisement

हेगसेथ ने आगे कहा कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र आज दुनिया का सबसे रणनीतिक इलाका बन चुका है और यहां सुरक्षा सुनिश्चित करने में अमेरिकी सेना की निर्णायक भूमिका है। उन्होंने तमाम देशों से अपनी रक्षा तैयारियों में और अधिक निवेश करने की अपील की। साथ ही यह भी कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकाल में अमेरिका और चीन के रिश्ते पहले से बेहतर हुए हैं लेकिन कोई भी देश इस क्षेत्र में एकतरफा दबदबा नहीं बना सकता।

ट्रम्प पूरी तरह फिट — 22 डॉक्टरों की जांच के बाद आई रिपोर्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सालाना मेडिकल रिपोर्ट जारी कर दी गई है जिसमें उन्हें बेहतरीन स्वास्थ्य में बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रम्प राष्ट्रपति की तमाम जिम्मेदारियां निभाने के लिए पूरी तरह फिट और सक्षम हैं।

Advertisement

डॉक्टर शॉन पी. बारबाबेला ने जानकारी दी कि 26 मई को वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में ट्रम्प का व्यापक मेडिकल चेकअप किया गया। रिपोर्ट में उनकी मानसिक और शारीरिक दोनों क्षमताओं को शानदार बताया गया है। यह निष्कर्ष पिछले एक साल के टेस्ट, लैब रिपोर्ट और 22 विशेषज्ञ डॉक्टरों की जांच के आधार पर निकाला गया जिसमें हार्ट, फेफड़े, दिमाग और समग्र शारीरिक फिटनेस की पूरी जांच शामिल थी। डॉक्टरों ने यह भी कहा कि ट्रम्प का व्यस्त शेड्यूल, लगातार बैठकें और नियमित शारीरिक गतिविधियां उनकी बेहतर सेहत बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभा रही हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें