तिरंगा हाथों में थाम लगाई 5 किलोमीटर की दौड़

उज्जैन। 75 स्वतंत्रता दिवस पर आजादी के अमृत महोत्सव में शहर में विविध आयोजन किए जा रहे हैं। जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकालकर ध्वज का वितरण हो रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
आज सुबह स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा 5 किलोमीटर लंबी मिनी मैराथन का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
आज सुबह 7:30 बजे कोठी पैलेस स्थित मेला कार्यालय से मिनी मैराथन का शुभारंभ महापौर मुकेश टटवाल, विधायक पारस जैन, निगम सभापति कलावती यादव, स्मार्ट कंपनी के सीईओ आशीष पाठक, नगर निगम कमिश्नर अंशुल गुप्ता, अपर आयुक्त आदित्य नागर, सुनील जैन की उपस्थिति में किया गया।
मैराथन दौड़ मेला कार्यालय से शुरू होकर कलेक्टर बंगला, निपुण मैरिज गार्डन, विक्रम नगर रेलवे स्टेशन, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट होते हुए मेला कार्यालय पर समाप्त हुई। मैराथन पूर्ण करने वाले प्रतिभागी को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।









