Popup Image
Advertisement

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर खाई में गिरी कार, बच्ची की मौके पर मौत

रतलाम। दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह सड़क हादसे में 14 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और दो छोटे भाई घायल हो गए। हादसा रतलाम के धामनोद टोल नाके के पास करीब 5 बजे तब हुआ, जब सूरत जा रही कार अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस के अनुसार, कार में बिहार के गोपालगंज निवासी विक्की कुमार (35), उनकी पत्नी रानी देवी, बेटी दीपा कुमारी (14), बेटे प्रीतम (5) और पीयूष (7) सवार थे। परिवार बिहार से गुजरात के सूरत लौट रहा था, जहां विक्की कपड़े के कारोबार से जुड़े हैं।

Advertisement

विक्की कुमार के मुताबिक, परिवार शनिवार रात धामनोद टोल के पास सड़क किनारे कार खड़ी कर आराम करने के लिए रुका था। रविवार सुबह करीब 4: 30 बजे हम फिर रवाना हुए। करीब 20 से 25 मिनट बाद एक ट्रक ओवरटेक करते हुए निकला। मैंने उससे बचने के लिए कार लेफ्ट साइड दबाई। इस बीच कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। विक्की कुमार ने बताया कि हादसे के समय अंधेरा था। मुझे खरोंच आई थी। कार पलटने के बाद मैंने किसी तरह गेट तोड़कर सबसे पहले बेटी को बाहर निकाला। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी और वह बेसुध थी। इसके बाद पत्नी और दोनों बेटों को बाहर निकाला।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें