Advertisement

महिला के ऊपर से निकला डंपर मौत, पति के साथ बाइक पर थीं

रतलाम। शिवगढ़-रावटी मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे के समय बाइक पर दंपत्ति का 10 वर्षीय बेटा और महिला का भाई भी सवार था। दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति, बेटा और साला घायल हो गए।

Advertisement

घटना सुबह करीब 11: 30 बजे की है। रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिलड़ी के भागवाड़ा मोहल्ला निवासी सुखराम अमलियार अपनी पत्नी संगीता, 10 वर्षीय बेटे पूनमचंद और साले बंटी मुनिया के साथ रावटी हाट जा रहे थे। बाइक बंटी मुनिया चला रहा था। रावटी से करीब दो किलोमीटर पहले ग्राम आड़ापथ के पास पीछे से आए डंपर क्रमांक एमपी-43-जेडएम-1088 ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी खतरनाकद थी कि बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में सुखराम, उनका बेटा और बंटी सड़क पर घिसटते हुए दूर जा गिरे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें