Advertisement

महिलाओं के सामने गालियां मत दो कहने पर किया मर्डर

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में डीजे ऑपरेटरों ने चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी। युवक ने डीजे ऑपरेटरों को गालियां देने से रोका था। मर्डर के बाद दहशत में बिना फेरे 3 बारात लौट गईं। मृतक की पहचान दिलीप के रूप में की गई है। मामला ताल थाना क्षेत्र के भोई मोहल्ले का है। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात एक शादी समारोह चल रहा था। शंकरलाल भोई की तीन बेटियों की शादी एक साथ तय थी, जिसके लिए तीन अलग-अलग जगहों से बारातें आई थीं। इनमें उणी, रुनीजा और राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के बसाड़ से बारात शामिल थीं।

Advertisement

पूरा माहौल ढोल-नगाड़ों और जश्न से भरा हुआ था। बारातों के साथ चल रहे डीजे ऑपरेटरों के बीच अचानक कंपटीशन शुरू हो गया। जैसे ही बारात धर्मशाला पहुंची। दूल्हे तोरण रस्म निभा रहे थे, उसी दौरान बसाड़ और उणी से आए डीजे ऑपरेटरों में विवाद बढ़ गया। यह विवाद माइक पर ही गाली-गलौज तक पहुंच गया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों और महिलाओं के बीच असहज माहौल बन गया। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला 22 वर्षीय दिलीप, अपने साथियों सुनील और रवि के साथ मौके पर पहुंचा। उसने डीजे ऑपरेटरों से कहा कि यहां महिलाएं और परिवार के लोग मौजूद हैं, इसलिए गाली-गलौज बंद करें। यह बात आरोपियों को नागवार गुजरी और वहीं से विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया।

Advertisement

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें