दुष्कर्म पीडि़ता ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी छोटा भाई और पड़ोसी निकला

उज्जैन।एक नाबालिग के साथ उसका छोटा भाई और पड़ोस में रहने वाला मुस्लिम युवक दुष्कर्म कर रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग ने घर में ही बच्चे का जन्म दिया। हालत खराब होने पर अस्पताल ले गए।

चिमनगंज थाना पुलिस के अनुसार आगर रोड स्थित एक कालोनी की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग मजदूर पिता और छोटे भाई के साथ रहती है। 28 अगस्त को उसने एक बालक को जन्म दिया।
अविवाहित नाबालिग के बच्चा होने पर पुलिस ने उसके पिता और भाई से पूछताछ की। उन्होंने घटना से इंकार कर दिया। इस बीच नाबालिग की हालत बिगडऩे पर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां पर हिंदूवादी संगठन भी पहुंच गए थे।
पुलिस ने जांच की तो पता चला कि नाबालिग का 15 वर्षीय छोटा भाई और पड़ोस में रहने वाला आसिफ लंबे समय ेसे दुष्कर्म कर रहे थे जिससे वह गर्भवती हो गई।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर पुख्ता कार्रवाई के लिए सबूत जुटाने में लगी है। अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में जल्द ही आरोप पत्र पेश किया जाएगा।









