Advertisement

दो डबल डेकर बसों में भीषण टक्कर ,8 की मौत

दो डबल डेकर बसों में भीषण टक्कर ,8 की मौत

Advertisement

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। लोनी कटरा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सोमवार की भोर दयाराम पुरवा गांव के पास पहले से किनारे खड़ी बस पीछे से आ रही तेज रफ्तार वोल्वो बस टकरा गई।

Advertisement

इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है, जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में 2 महिलाएं, एक बच्ची भी शामिल हैं। हादसा इतना भीषण था कि आधी डबल डेकर बस क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे तहसील व पुलिस प्रशासन ने घायलों व मृतकों को बसों से बाहर निकाला। घायलों को आनन-फानन सीएचसी हैदरगढ पहुंचाया गया। 12 घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मृतक और घायल में अधिकांश बिहार प्रांत के रहने वाले हैं। दोनों बसें बिहार से दिल्ली जा रही थी।

Advertisement

आधा दर्जन लोगों को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। पीछे से टक्कर मारने वाली बस का चालक परिचालक घटना के बाद से लापता है। एसपी मनोज कुमार पांडे ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। बाकी चार मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी के लोनी कटरा इलाके में हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें